चंडीगढ़।, नवम्बर 30 -- पंजाब के लुधियाना में देर रात एक मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान गैंगस्टरों के दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। दोनों की तरफ से अंधाधुंध क्रॉस फायरिंग में 60 से अधिक राउंड फायर हुए, जिसमें 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें लु​धियाना के डीएमसी हॉ​स्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, लु​​धियाना के पक्खोवाल रोड पर देर रात बाथ कैसल पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। ठेकेदार वरिंदर कपूर के भतीजे की शादी थी। इसमें उन्होंने अंकुर गैंग और शुभम गैंग को आमंत्रित किया था। अंकुर गैंग पहले ही शादी समारोह में अपने साथियों के साथ पहुंचा हुआ था। जैसे ही शुभम मोटा गैंग अपने ग्रुप के साथ वहां पहुंचा तो दोनों आमन...