चंडीगढ़, जून 23 -- आम आदमी पार्टी ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से जीत हासिल कर ली है। यहां से पार्टी कैंडिडेट संजीव अरोड़ा जीत गए हैं और अब अटकलें हैं कि जल्दी ही कैबिनेट विस्तार होगा और उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली राज्यसभा सीट के चुनाव में टॉप लीडर अरविंद केजरीवाल को उतारा जा सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार के बाद से ही कयास लगते रहे हैं कि वह पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं। पंजाब में कैबिनेट विस्तार की बात अरविंद केजरीवाल ने भी कैंपेन के दौरान कही थी। उन्होंने चुनाव में कहा था कि नतीजे आने के बाद पंजाब में कैबिनेट विस्तार होगा। उद्योगपति संजीव अरोड़ा को आम आदमी पार्टी नेतृत्व के काफी करीब माना जाता है। अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में हार के बाद से ही चर्चे...