नई दिल्ली, जून 25 -- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली हार का कारण आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) की मिलीभगत बताया है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस में किसी भी स्तर की गुटबाजी को सिरे से खारिज कर दिया है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा, "कांग्रेस गुटबाजी के कारण नहीं हारी। कांग्रेस इसलिए हारी क्योंकि राज्य की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भाजपा ने मिलकर हमारे खिलाफ रणनीति बनाई। दोनों के बीच एक गुप्त समझौता था।" आपको बता दें कि इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भरत भूषण आशु आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा से 10,000 से अधिक वोटों से हार गए, जबकि भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। वारिंग ने कांग्रेस के खिलाफ मीडिया ट्रायल का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.