अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रघुवीरपुरी होली चौक के पास सोमवार की रात बाइक सवार लुटेरों ने दुकानदार से मारपीट कर जेब में रखी नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहल्ला शक्ति नगर निवासी कुलदीप शर्मा की मसूदाबाद चौराहे पर छोले- भटूरे की दुकान है। रोजाना की तरह सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में होली चौक के पास पहुंचे ही बाइक सवार तीन लुटेरे आ गए। लुटेरों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। जेब में रखे 18 सौ रुपए और मोबाइल निकाल लिया। विरोध करने पर सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। राहगीरों की मदद से कुलदीप ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। पुलिस ने घायल कुलदीप को जिला अस्पताल में भर्ती क...