गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थानाक्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। वारदात करने वालों की पहचान के लिए पुलिस ने दो और टीम लगाई हैं। अब छह टीम छानबीन कर रही हैं। बाइक सवार दो बदमाश बृज विहार स्थित कृष्ण कुमार वर्मा के ज्वेलरी शोरूम से गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे 20 किलो चांदी, साढ़े 12 तोला सोना और 20 हजार रुपये लूट ले गए थे। डिलीवरी ब्वॉय के कपड़े पहनकर आए बदमाशों ने ऊपर से नीचे तक पूरा शरीर ढका हुआ था और ग्लव्स भी पहन रखे थे। सुनार के कर्मचारी शुभम के साथ मारपीट कर लूट को अंजाम दे बदमाश दिल्ली की ओर भाग गए थे। वारदात के बाद पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ व एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंचे थे। पहले चार टीम लगाई गई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.