गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने लुटेरे गिरोह के जुड़वां भाइयों रामा और श्यामा समेत आठ लोगों पर गैंगस्टर ऐक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दौलतपुरा निवासी रामा, श्यामा, चिंटू, मोंटी, दिनेश, पंकज, मंजू और रजनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी गाजियाबाद में लूट करने के लिए पहले मेट्रो से दिल्ली जाते थे। इसके बाद दिल्ली से बाइक लेकर वापस गाजियाबाद आकर लूट को अंजाम देते थे। लूट करने के बाद वापस दिल्ली जाकर गाजियाबाद लौटकर आते थे। इसके अलावा विजयनगर थाने के हर्ष कुमार और अंशू पर कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...