सोनभद्र, नवम्बर 7 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को लुटेरी गैंग के सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 90 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद किया है। पुलिस लुटेरी गैंग के दुल्हन उसकी मां और पति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि लुटेरी दुल्हन गैंग के सक्रिय सदस्य कृष्णानंद मौर्य पुत्र रणजीत मौर्य निवासी बहुअरा राबर्ट्सगंज को शुक्रवार को रनटोला तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वह छत्तीसगढ़ मार्ग से झारखंड भागने की फिराक में था। गिरफ्तार सक्रिय सदस्य के पास से 90 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि राजस्थान निवासी रमेश कुमार माली की शिकायत पर दर्ज मुकदमें की विवेचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.