बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। रात में आंख खुली तो पति ने बिस्तर से पत्नी को गायब पाया।इसके बाद खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पति ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब एक सप्ताह पूर्व जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी युवक की शादी फरीदाबाद निवासी एक युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र निवासी बिचौलिया ने शादी कराने की एवज में पीड़ित से एक लाख बीस हजार रुपए भी लिए थे। जहांगीराबाद स्थित एक मंदिर में विवाह संपन्न किया गया। शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन रात में सोने का मंगलसूत्र पायल कुंडल लौंग और अन्य गहने लेकर फरार हो गई। देर रात पति की आंख खुली तो पत्नी को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.