घाटशिला, फरवरी 19 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा गांव में हाथियों के आतंक से किसान बेहाल हैं। बीती बुधवार की रात छह हाथियों के एक झुंड ने खेतों में घुसकर धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का यह झुंड शमसान घाट के रास्ते खेतों तक पहुंचा और देखते ही देखते खेतों में रोपे हुए धान की फसल को रौंद डाला। वहीं खेतों में हाथियों को घुसता देख ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई। किसानों ने बम-पटाखे फोड़े और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन जब तक हाथी वहां से हटे, तब तक किसानों की महीनों की मेहनत मिट्टी में मिल चुकी थी। लुगाहारा गांव अपनी उपजाऊ जमीन के लिए जाना जाता है। किसान अगले एक-दो दिनों के अंदर खेतों में चारा लगाने और फसल की तैयारी में जुटे थे, लेकिन इस हमले ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.