घाटशिला, फरवरी 22 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लुगाहारा गांव में 6 जंगली हाथियों ने खेतों में घुसकर किसानों की लगायी सब्जी की खेती को बर्बाद कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, यह झुंड श्मशान घाट के रास्ते खेतों तक पहुंचा और थोड़ी ही देर में सब्जी की खेती को रौंद दी। किसान बम-पटाखे और मशाल जलाकर हाथियों को भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि यह झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा है। किसानों ने कहा की लुगाहारा गांव की जमीन उपजाऊ मानी जाती है। जहां किसान राजू महतो का झींगा का खेती अच्छी पैदावार हुई थी। लेकिन हाथियों के इस हमले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बार-बार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कई किसान अब रात में अपने खेतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.