गोड्डा, फरवरी 15 -- कांग्रेस के लोगों ने कहा- निशिकांत दुबे लुई वितों की टीशर्ट और अरमानी के सूट पहने हुए नजर आते हैं। इस पर निशिकांत दुबे बोले- मैंने कब कहा कि मैं गरीब आदमी हूं। मैंने कब कहा कि मैं ये सब नहीं पहनता हूं। मैंने ये कहा है कि मैं पार्लियामेंट में ये सब पहनकर नहीं जाना चाहिए और मैं खुद भी ये पहनकर नहीं जाता हूं। उस संसद की गरिमा को बचाने की जरूरत है। आप निजी जिंदगी में क्या हैं, इससे मतलब नहीं है।पार्लियामेंट आधा घंटा मिस कर दिया, लेकिन. आप की अदालत में बोलते हुए निशिकांत दुबे ने कहा- पार्लियामेंट में मेरा आज तक का रिकॉर्ड है कि मैंने पार्लियामेंट मिस कर दिया है आधा घंटा, लेकिन पाजामा कुर्ता छोड़कर आज तक नहीं गया। आजादी के आंदोलन में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया, उनकी आत्मा मरोड़ेगी कि क्या मैंने इसी दिन के लिए स्वदेशी की ब...