कटिहार, जनवरी 5 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षा को सुलभ और सम्मानजनक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक योगदान देने वाले लुई ब्रेल की जयंती के अवसर पर रविवार 04 जनवरी को जिला संसाधन केंद्र, कटिहार में लुई ब्रेल दिवस भावनात्मक और प्रेरणादायी माहौल में मनाया गया। यह कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं डे केयर सेंटर, कटिहार के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें समावेशी शिक्षा से जुड़े सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत लुई ब्रेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक गोपी नंद झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सेंटर इंचार्ज गौरव कुमार, सुजीत कुमार, सदर प्रखंड साधन सेवी सुशील कुमार मिश्रा, उमाकांत सिंह सहित जिले में कार्यरत सभी समावेशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.