गया, जनवरी 4 -- ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को इमामगंज संसाधन केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षण सामग्री, बैग एवं गर्म ट्रैकशूट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंचलाधिकारी सुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड साधनसेवी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि लुई ब्रेल का जन्म 4 जनवरी 1809 को फ्रांस में हुआ था और उन्होंने दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार कर शिक्षा के द्वार खोले। इस अवसर पर 20 दिव्यांग बच्चों को सामग्री दी गई। बाद में बच्चों व उनके परिजनों को भोजन कराकर विदाई दी गई। कार्यक्रम में कई शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...