छपरा, जनवरी 4 -- छपरा, एक संवाददाता।जिला स्कूल छपरा के सभागार में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ बिहार व सारण प्रमंडल नेत्रहीन संघ के संयुक्त तत्वावधान में लुई ब्रेल की 217 वीं जयंती समारोहपूर्वक वातावरण में मनाई गई। वक्ताओं ने लुई ब्रेल के जीवन, उनके संघर्ष, ब्रेल लिपि के आविष्कार और दृष्टि दिव्यांग समाज के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। जेपी विवि के पूर्व कुलसचिव डॉ. रवि प्रकाश बबलू ने कहा कि लुई ब्रेल केवल एक महान आविष्कारक नहीं, बल्कि मानव इतिहास में समानता, संवेदना और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक हैं। बहुत कम उम्र में दृष्टि खो देने के बावजूद उन्होंने अपने जीवन को निराशा में नहीं डूबने दिया। बल्कि अपने व्यक्तिगत संघर्ष को समाज की सामूहिक शक्ति में बदल दिया। ब्रेल लिपि का आविष्कार दृष्टिबाधित समाज के लिए अंधकार में...