लोहरदगा, दिसम्बर 20 -- लोहरदगा, संवाददाता । लोहरदगा के लीवेंस एकेडमी स्कूल में शनिवार को क्रिसमस उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस ट्री और सितारों से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल फादर थॉमस द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। पवित्र प्रार्थना सभा में विश्व शांति की कामना की गई। विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक प्रार्थना नृत्य, स्कूल क्वायर द्वारा क्रिसमस कैरल्स और गीतों की प्रस्तुति से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। प्रभु यीशु के जन्म पर नाटिका का मंचन किया गया। क्रिसमस डांस देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर अपने संबोधन में फादर थॉमस ने कहा कि ईश्वर ने हमारे बीच रहने के लिए मनुष्य का रूप धारण किया। जब हम दूसरों से प्रेम करते हैं और उनकी मदद करते हैं, तब ईश्वर वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.