बरेली, सितम्बर 24 -- बरेली। आंवला के रामनगर स्थित महाभारतकालीन लीलौर झील में नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ नहा रहे लड़के भाग निकले। घरवालों को सूचना मिली तो झील में खोजबीन शुरू हुई। करीब 15 घंटे बाद किशोर का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर वालों का आरोप है कि झील में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। लीलौर बुजुर्ग के रहने वाले नरेश का 12 साल का बेटा भोला मंगलवार को झील में नहाने गया था। उसके साथ गांव के कई और लड़के भी थे। नहाने के दौरान वह झील के गहरे पानी में डूब गया। साथी बच्चे भाग आए। घरवालों ने देर रात तक खोज की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह नाव के माध्यम से झील में तलाश किया तो उसका शव उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.