बुलंदशहर, फरवरी 8 -- नगर के काला आम स्थित लीलावती कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय 'उत्सव- भावना एक, रूप अनेक' रहा। समारोह के मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. लक्ष्मी कांत पाण्डेय, जबकि विशिष्ट अतिथि सी.पी. अग्रवाल, अंशु मित्तल तथा विद्यालय समिति के सदस्य एवं प्रबंधक डॉ. नीरज सिंधल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों को इको-फ्रेंडली पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमलता गोस्वामी ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.