मिर्जापुर, फरवरी 20 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद । तहसील परिसर से रजिस्ट्री कार्यालय को तुलसी गांव के पास स्थानांतरित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि रजिस्ट्री कार्यालय का स्थानांतरण नहीं रोका गया तो कामकाज ठप कर आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब से तहसील की स्थापना की गयी है। तभी से उप निबंधक कार्यालय तहसील परिसर में स्थापित किया गया है। इससे अधिवक्ताओं और बैनामा कराने वालों को काफी राहत है। जब शासन ने रजिस्ट्री कार्यालय के लिए तहसील परिसर के आसपास जमीन मुहैया कराने के लिए निर्देश दिया तब तहसील प्रशासन ने नौ किमी दूर तुलसी गांव के पास रजिस्ट्री कार्यालय बनवाने के लिए जमीन चयनित कर शासन को सूचना भेज दिया। तुलसी गांव में रजिस्ट्री कार्यालय बनने से अधिवक्ताओं को असुविधा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.