शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- लीड कॉन्वेंट स्कूल का 20वां वार्षिकोत्सव 'उड़ान (द विंग्स ऑफ लीड)' अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। डीसीबी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, सचिन बाथम, शिल्पी गुप्ता और इंदु अजनबी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्या तराना जमाल और निदेशक मोहम्मद जमाल की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, स्वागत नृत्य, सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों, देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को लीड शाइनिंग स्टार अवार्ड, मेडल और ट्रॉफियां प्रदान की गईं। शिक्षकों को बेस्ट टीचर, शत-प्रतिशत उपस्थिति और अन्य श्रेणियों में स...