जौनपुर, फरवरी 1 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। शराब की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफास एसटीएफ प्रयागराज और जौनपुर पुलिस ने किया है। शनिवार की भोर में जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा चौराहा के पास से एक ट्रक पकड़ा गया, जिसमें करीब एक लाख रुपये की शराब बरामद की गई। शराब चंडीगढ़ में बनी बतायी गई। बरामद शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है। मौके से दो आरोपी भी पकड़े गए। पुलिस के अनुसार, एसटीएफ प्रयागराज यूनिट को कहीं से जानकारी मिली कि एक ट्रक जो मछलीशहर की ओर जा रहा है उसमें अंडा लदा है। उसी से शराब की तस्करी की जा रही है। सिकरारा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के साथ एसटीएम ने चौराहे से थोड़ा आगे ट्रक को रोका और जांच की तो अंडे के बीच में शराब की बोतल बरामद की गई। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह और एसटीएम के उप निरीक्षक रणेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.