जौनपुर, मार्च 19 -- जौनपुर,संवाददाता। कर्मकांड और ज्योतिष विद्या की शिक्षा हासिल करने के लिए अब तक लोगों को काशी या अन्य जनपदो में जाना पड़ता था। लेकिन खुशखबरी की बात यह है कि शीघ्र ही इन चीजों की शिक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में दी जाएगी। इसके लिए विद्या परिषद की बैठक में मंगलवार को सहमति बन गई है। कुलपति प्रो.वंदना सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्या परिषद की बैठक कुलपति सभागार में की गई। विश्वविद्यालय परिसर में नए पाठ्यक्रम शुरू करने समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों से विचार करने के बाद तय किया गया कि 84 शोध निर्देशक बनाए जाएगें। इसके अलावा एमसीए के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम को विवि परिसर में शुरू करने पर भी विचार किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में छात्र 12वीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.