मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुरौल, एक संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर पिलखी गांव स्थित फ्लावर मिल के पास मंगलवार की अहले सुबह लीची के बागान में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मां-बेटी का शव मिला। दोनों का शव पेड़ की एक ही डाल पर लटक रह था। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी सहनी टोला निवासी रामनिवास सहनी की पत्नी रीना देवी (25) और उसकी तीन साल की पुत्री पुतुल कुमारी थी। पति और ससुर समेत ससुराल के अन्य लोग घर छोड़कर फरार है। महिला अर्धनग्न अवस्था में थी। बच्ची के बाएं हाथ में जख्म था, जिस पर पट्टी बंधी हुई थी। मामले को लेकर रीना की मां मीनापुर थाने की मिदनापुर निवासी गुजरी देवी ने आठ लोगों के खिलाफ थाना में केस किया है। इसमें रामनिवास सहनी, प्रेमलाल सहनी, रेखा देवी, उमेश सहनी, रूपन देवी, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.