समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- रोसड़ा। शुक्रवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के गोथरा रोड स्थित लीची बगान में पेड़ से लटका एक युवक का शव पाया पाया। इसकी खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गोथरा निवासी स्व. रामजतन महतो का पुत्र मुन्ना महतो (45) के रूप में की गयी है। सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और गहनता से छानबीन की। शव गमछा के फंदा से पेड़ में टंगा था। युवक के शरीर पर किसी तरह कोई जख्म चोट का निशान नहीं पाया गया है। मृतक गंजी व लोअर पायजामा पहने हुआ था। युवक के गले पर फंदे का निशान बना पाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बता रही है। हालांकि यह भी कह रही है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इधर, मृतक के परिजन ने किसी तरह की आशंका नहीं जाहिर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.