पूर्णिया, मार्च 4 -- कसबा, एक संवाददाता। एनएच 57 फोरलेन सड़क मार्ग के लीची बगान के पास सड़क किनारे लगे दर्जनों अस्थायी फल की दुकानों से हमेंशा बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। दुकानों में आने जाने वाले यात्रियों द्वारा वाहन खड़ी कर फल खरीद की जाती है जिससे एनएच के पश्चिमी लेन पर जाम की समस्या बन जाती है। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार दुकानों को हटाने की मांग की जा रही है। हालांकि पुलिस भी कई बार दुकानदारों को वहां से हटने का निर्देश दिया लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। इन अस्थायी दुकानदारों द्वारा फोर लेन के पश्चिम भाग की सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लिया जाता है जिससे वाहनों को वहां से गुजरने में कम स्थान मिलता है और इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों का कहना है कि भीड़ के कारण उक्त स्थल पर कट को पार कर दूसरी लेन के सड़क पर जाने के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.