मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र तुर्की की ओर से प्रखंडों में कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कृषि वैज्ञानिक किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। अभियान में राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र, मुशहरी के वैज्ञानिक लीची किसानों को जागरूक कर रहे हैं। केवीके तुर्की के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोतीलाल मीणा ने बताया कि यह अभियान देश के सभी केवीके में बीते 29 मई से चल रहा है। इसका समापन 12 जून को होगा। बताया कि अभियान में सभी विभागों के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। प्रखंड की पंचायतों में जाकर किसानो से सीधा संवाद कर उद्यानिक व खरीफ फसल की जानकारी दी जा रही है। लीची अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. बिकास दास ने बताया कि लीची बगान के सही प्रबंधन से ही उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ा सकते ...