मुरादाबाद, मार्च 21 -- प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल के लिए टीमों के बीच भिड़ंत हुई। क्वार्टर फाइनल में वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली, सहारनपुर, मिर्जापुर और आगरा की टीम ने प्रवेश किया है। मेजबान की लखनऊ की टीम से भिड़ंत होगी। खेल निदेशालय उप्र और बास्केटबाल संघ के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में गुरुवार को आठ लीग मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला वाराणसी और मुरादाबाद के बीच हुआ, जिसमें वाराणसी ने 59-39 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला लखनऊ और मेरठ के बीच हुआ। इसमें लखनऊ की टीम ने 23-14 से मुकाबला अपने नाम किया। तीसरा मैच सहारनपुर बनाम मिर्जापुर के मध्य हुआ, जिसमें सहारनपुर की टीम ने 06-02 से जीत प्राप्त की। चौथा मैच लखनऊ और बरेली के बीच खेला गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.