हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी। क्रिकेट लीग के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोपी विकास ढाका की कुंडली पुलिस अब उसके ही मोबाइल फोन से खंगालने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि आरोपी का मोबाइल ही इस फर्जीवाड़े के कई अनसुलझे राज खोलेगा। इसके लिए पुलिस न्यायालय की मदद से मोबाइल को कस्टडी में लेगी। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट लीग कराने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। नोएडा निवासी विकास ढाका पर हल्द्वानी निवासी पूर्व विधायक नारायण पाल से नौ लाख और हरियाणा के झज्जर निवासी हेमंत शर्मा से 23 लाख की ठगी करने का आरोप लगा है। लीग में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के आने की बात कहकर दोनों पीड़ितों को टीमों की फ्रेंचाइजी दी गई थी। मामले में पुलिस ने विकास ढाका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.