वॉशिंगटन, मार्च 25 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकारियों से सोमवार को एक भारी गलती होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने कथित तौर पर यमन में अमेरिकी हमलों की खुफिया जानकारियों को एक ऐसे ग्रुप में शेयर कर दिया जिसमें एक जर्नलिस्ट मौजूद थे। गोपनीय मानी जाने वाली यह जानकारियां ऐसे समय में आईं जब अमेरिका ने यमन के हुती विद्रोहियों के खिलाफ नई जंग छेड़ने का फैसला किया है। द अटलांटिक के एडिटर ने दावा किया है कि ट्रंप के रक्षा सचिव सहित कुछ अधिकारियों ने इस हमले से जुड़ी अहम बातों को ग्रुप में शेयर कर दिया। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इन जानकारियों के पुख्ता होने की भी पुष्टि की है। इस घटना की जानकारी सामने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.