हमीरपुर, फरवरी 13 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड 18 में गुटखा फैक्टरी के पास श्यामलाल साहू के घर के सामने टूटी पाइपलाइन के कारण नालियों का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। इससे लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी श्यामलाल साहू,मुन्ना साहू,रामचंद्र साहू,अनिल साहू,संतोष साहू आदि का आरोप है कि जल संस्थान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभाग कर्मचारियों की कमी बताकर पाइपलाइन की समय पर मरम्मत नहीं कर रहे है। उनका कहना है कि जिनके घरों में निजी बोरिंग लगी है। उन्हीं को स्वच्छ पानी की व्यवस्था हो रही हैं, जबकि जल संस्थान की आपूर्ति पर निर्भर लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। दूषित पानी से डायरिया, पीलिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। साथ ही, टूटी पाइपलाइन के कारण सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.