मेरठ, जुलाई 13 -- लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद क्षेत्र में शनिवार रात को 2 बाइक सवार मनचलों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी मनचलों ने मारपीट कर दी। इधर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों पक्ष में भिड़ंत हो गई। लिसाड़ी गेट पुलिस को सूचना मिली कि इस्लामाबाद क्षेत्र में 2 बाइक सवार 5 मनचलों ने शनिवार रात एक राह चलती महिला से अश्लीलता की। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने धक्कामुक्की करते हुए महिला को बाइक पर खींचने का प्रयास किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। आसपास के लोगों ने घटना का विरोध करते हुए आरोपी मनचला को घेर लिया। सभी आरोपी मनचले भीड़ से हाथापाई पर उतारू हो गए। विवाद बढ़ा और इस दौरान जमकर मारपीट हुई। कुछ लोगों ने छेड़छाड़ और मारपीट की सूचना लिसाड़ी गेट पुलिस को दे दी। इसके बाद चौकी और थाना पुलिस मौके पर दौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.