अलीगढ़, जुलाई 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के बघेल नगर में लिव-इन में रह रही युवती की हत्या के बाद से फरार युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि दूसरे दिन भी मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। धनीपुर मंडी स्थित मोहन नगर निवासी 26 वर्षीय ज्योति करीब आठ माह से कृष्णा नाम के युवक के साथ बिना शादी के बघेल नगर में तोताराम के मकान में रह रही थी। गुरुवार सुबह तोताराम के बेटे ने पुलिस को सूचना दी कि ज्योति का शव उसके कमरे में पड़ा है। ज्योति की मां पुष्पा देवी ने लिखित में किसी भी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया। लेकिन, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के चलते पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। उसकी आंख पर चोट के निशान थे। गाल फटा हुआ था। कृष्णा मौके पर नहीं था। बता दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.