फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित डिस्पोजल के पास बने घर से शनिवार देर रात पुलिस ने सड़ी-गली हालत में एक महिला का शव बरामद किया है। महिला अपने परिचित एक व्यक्ति के साथ करीब 10 साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। व्यक्ति पर उसकी हत्या करने का शक है। सारन थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान बड़खल निवासी 45 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है। सोनिया की मौत करीब पांच दिन पहले होने की आशंका है। उसका शव बेड पर पड़ा मिला और शव में कीड़े लगे हुए थे। वह जितेंद्र नामक युवक के साथ करीब 10 साल से जवाहर कॉलोनी में किराए के एक मकान में रह रही थी। जितेन्द्र शादीशुदा है और उसकी पत्नी पूनम की मौत करीब 12 साल पहले बीमारी के चलते हो गई थी। उसके दो बेटे हैं, जो दादी के पास रहते हैं। जितेंद्र अपने बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.