नई दिल्ली, मार्च 26 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका के नाराज होकर घर चले से क्षुब्ध प्रेमी जहरीला पदार्थ खाकर उसके घर पहुंच गया। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। श्यामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह भूमानंद हॉस्पिटल ज्वालापुर से जानकारी मिली कि 37 वर्षीय अंकुश उर्फ अंकित पुत्र गोवर्धन निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई है। बताया कि दो साल से मृतक उनके क्षेत्र के चौहानन मोहल्ला श्यामपुर की रहने वाली तलाकशुदा महिला के साथ खन्नानगर कालोनी में किराए का कमरा लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। बताया कि एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद होने पर महिला नाराज होकर अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.