लखनऊ, जून 21 -- गोमतीनगर कोतवाली गेट के सामने लिवइन पार्टनर को पीटने वाले सैलून संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने युवती का मोबाइल चोरी किया था। साथ ही रुपये को लेकर भी विवाद था। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बुधवार को मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती के साथ मारपीट करते हुए युवक नजर आया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को बहराइच निवासी शहनवाज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि शहनवाज युवती के साथ लिव इन में रहता है। दोनों के बीच रुपये का विवाद है। कुछ दिन पहले शहनवाज ने युवती का फोन भी चुराया था, जिसकी शिकायत करने के लिए युवती कोतवाली आ रही थी। तभी शहनवाज ने उसके साथ मारपीट की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.