चाईबासा, सितम्बर 21 -- चाईबासा, संवाददाता। संत जेवियर्स बालक विद्यालय परिसर के वेलफेयर केंद्र में झारखण्ड अल्पसंख्यक एवं सहायताप्राप्त प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ रांची शाखा पश्चिम सिंहभूम का गठन हुआ। चुनाव संघ के संरक्षक फादर युजिन एक्का तथा पर्यवेक्षक केदार कुमार प्रधान की देखरेख में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर लियोनाड टोपनो, उपाध्यक्ष फादर मसीह प्रकाश सोय, सचिव शेखर मिंज और उप सचिव निर्मल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष फ्रांसिस जेवियर देवगम चुने गए। कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया, जिसमें सिस्टर जसिनता, फ्रांसिसका, रतिनाथ झा, फादर जेम्स सुरीन, सिस्टर गुलाबी, सिस्टर पोलिना को चुना गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रतिनिधि सदस्य के रूप में आनन्दपुर प्रखंड के लिए अमर केरकेट्टा, मनोहरपुर प्रखंड के लिए अमृत डोडराय, बंदगांव के लिए स्वरूप रवि भेंगरा...