नई दिल्ली, अगस्त 15 -- अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे को अंतिम मंजूरी मिल गई है और उनके तीन दिवसीय दौरे का आगाज 12 दिसंबर को कोलकाता से होगा। इस कार्यक्रम के प्रमोटर सताद्रु दत्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेसी के दौरे 'जीओएटी टूर आफ इंडिया 2025' का पहला पड़ाव कोलकाता होगा जिसके बाद वह अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली जायेंगे। यात्रा का समापन 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात के साथ होगा। इसके अलावा सौरव गांगुली और कोहली से भी उनकी बातचीत हो सकती है। यह 2011 के बाद मेसी की पहली भारत यात्रा होगी। उस समय वह वेनेजुएला के खिलाफ साल्ट लेक स्टेडियम में फीफा का मैत्री मैच खेलने आये थे। दत्ता ने पीटीआई से कहा ,'' मुझे पुष्टि मिल गई है और उसके बाद ही मैने इसकी घोषणा (सोशल मीडिया पर) की । मेस्सी 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.