संवाददाता, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) केशव कुमार के दो सवालों का जवाब न दे पाना एक थानेदार को भारी पड़ गया। एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पूछा था कि साइबर लियन परसेंटेज और पीओएस कितना कितना है थाने का। हनुमानगंज थानेदार के अलावा चौराखास थाने में तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों को भी लाइन हाजिर किया गया है। उन पर पद के दायित्वों का निर्वहन नहीं करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। तीन दिन पहले कुशीनगर में एसपी सभी थानेदारों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान साइबर क्राइम की रोकथाम की बात आई तो एसपी ने पुलिस से ऐसे मामलों में तत्परता के कार्रवाई करने को कहा। साइबर अपराध की समीक्षा के दौरान उन्होंने कुशीनगर के हनुमानगंज के थानेदार संजय...