बस्ती, फरवरी 5 -- बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर घर से बस्ती कचहरी जा रहे अधिवक्ता को अपनी बाइक पर अनजान व्यक्ति को लिफ्ट देना महंगा पड़ा। आरोप है कि लिफ्ट लेने वाले युवक ने अधिवक्ता की पिछले पॉकेट को ब्लेड से काटकर 15 हजार रुपया नकद लेकर चला गया। परसरामपुर थानाक्षेत्र के लालपुर निवासी अधिवक्ता रमेश कुमार सिंह मंगलवार को सुबह नौ बजे घघौवा पुलिस चौकी के पास स्थित अपने घर से बाइक लेकर पटकापुर चौराहे के लिए निकले थे। जहां से अधिवक्ता साथियों के साथ रोडवेज बस के माध्यम से बस्ती कचहरी जाना था। रमेश कुमार सिंह हाइवे पर टिकारिया गांव के पास पहुंचे थे कि यूपी 32 नम्बर की एक कार ने उन्हें रोककर परिचित अंदाज में निवेदन किया कि मेरे एक साथी को आगे पटकापुर चौराहे तक छोड़ दीजिए। उन्होंने उस युवक को बाइक पर बैठाकर पटकापुर चौराहे प...