नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट की गौर सिटी-2 सोसाइटी की लिफ्ट में आठ साल के मासूम को घसीटकर मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के विरोध में बुधवार की देर रात सोसाइटी के लोगों ने हंगामा किया था। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोसाइटी के 12 एवेन्यू की लिफ्ट में बुधवार की शाम आठ साल का बच्चा अकेला जा रहा था। इसी बीच एक महिला अपने कुत्ते के साथ लिफ्ट में घुसने वाली थी। कुत्ते को देखकर बच्चा डर गया और महिला से कुत्ते को लिफ्ट में अंदर लाने के लिए मना करने लगा। महिला ने कुत्ते को पट्टा और मजल भी नहीं पहनाया था। मासूम के बार-बार मना करने के बावजूद महिला ने कुत्ते को लिफ्ट में अंदर घुसाया और बच्चे को बाहर घसीटकर लाई और उसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.