प्रयागराज, मार्च 31 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में लिफ्ट में जा रही किशोरी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय हाई स्कूल की छात्रा झूंसी स्थित एक अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहती है। शनिवार की रात वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाकर लिफ्ट से फ्लैट में जा रही थी। इसी दौरान अपार्टमेंट में ही रहने वाला एक युवक लिफ्ट में घुस गया। किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी किसी तरह जान बचाकर अपने फ्लैट में पहुंची। आपबीती परिजनों को बताई। परिजन शिकायत लेकर आरोपी युवक के घर पहुंचे जहां उसके साथ गाली गलौच की गई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व उसकी मां के खिलाफ संगीत धाराओं में मामला दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.