बस्ती, जनवरी 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। लिफ्ट देने के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि उनके गांव का एक व्यक्ति उन्हें रास्ते में मिला और घर छोड़ने के बहाने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में किसी सूनसान स्थान पर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल का सिम भी निकाल कर ले लिया। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अमित कुमार उर्फ रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि 13 जुलाई 2025 को वह दवा कराने के सिलसिले में बस्ती आई हुईं थीं। शाम करीब सात बजे अपने घर वापस सिद्धार्थनगर जाने के लिए सवार पकड़ने कोतवाली के बड़ेवन चौराहे पर पहुंची। आरोप है कि बड़ेवन के पास ही उन्हें उनके गांव का रहने वाला आरोपी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.