गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम। निजी बैंक मे काम करने वाली 29 वर्षीय महिला के साथ कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला का पुराना जानकार बताया जा रहा है। बिलासपुर थाना पुलिस ने दिल्ली से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह धारूहेड़ा स्थित एक बैंक में कार्यरत है। तीन फरवरी को वह अपने जानकार आरोपी की कार में सवार होकर धारूहेड़ा जा रही थी। रास्ते में सिधरावली के पास आरोपी ने एक सूनसान जगह पर गाड़ी रोकी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने छह फरवरी को दिल्ली में शिकायत दी थी, जहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार को यह मामला आधिकारिक तौर पर गुरुग्राम के बिलासपुर थाने में ट्रांसफर हुआ। पुलिस क...