सहरसा, जुलाई 8 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। लिपिकों के वेतन विसंगति में सुधार सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर कर्मियों ने भोजनावकाश समय में सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मुख्य सचिव के नाम संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिला मंत्री समरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि लिपिकों के मूल पद पर नियुक्ति के लिए योग्यता मैट्रिक से बढ़ाकर इंटरमीडिएट कर दिया गया है, लेकिन वेतन ग्रेड पे में कोई सुधार नहीं किया गया है। योग्यता के अनुसार ग्रेड पे में सुधार किया जाय। मैट्रिक उतीर्ण कर्मियों का ग्रेड पे 1900/लेवल 2 को इंटर स्तरीय होने के कारण मूल कोटि का ग्रेड पे 2800/लेवल 5 किया जाय। निम्न वर्गीय ...