बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- लिपिकों का बढ़ेगा वेतनमान, इंटर की जगह अब स्नातक पर होगी बहाली कर्मियों की हड़ताल के बाद सरकार से वार्ता सफल 10 में से 7 प्रमुख मांगों पर बनी सहमति बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों और अन्य कर्मियों की एकजुटता रंग लाई है। अपनी 10-सूत्री मांगों को लेकर की गई हड़ताल के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ हुई वार्ता में सात प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। इस फैसले से हजारों कर्मियों के वेतनमान में बढ़ोतरी होगी और भर्ती प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव आएगा। अब स्नातक पर होगी निम्न वर्गीय लिपिक की भर्ती: सबसे बड़े बदलाव के तहत अब समाहरणालय संवर्ग में निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर भर्ती इंटर के बजाय स्नातक या समकक्ष योग्यता पर होगी। इसके साथ ही उनका वेतनमान भी वेतन स्तर-2 से सीधे वेतन स्तर-5 मे...