रांची, मई 3 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग ग्रुप ए का 26वां मैच लिटिल स्टार कितादेर और एनवाईबीसी जोजोडीह के बीच जीईएल चर्च आमलेशा मैदान में खेला गया। लिटिल स्टार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम एनवाईबीसी जोजोडीह को 9-0 से हराया। कितादेर की टीम से जयदेव ने पांच, महेश्वर ने दो, हर्ष मुंडा ने दो गोल किए। मैन ऑफ द मैच का खिताब लिटिल स्टार के जयदेव मुंडा को रितेश गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। लीग का 27वां मैच यूनिक एफसी अड़की और एसटी जोहार के बीच चार मई को खेला जाएगा। मैच का संचालन रेफरी महावीर पुराण, राजेश मुंडा, करम मुंडा और रामेश्वर मुंडा ने किया। मैच के दौरान आयोजक पीपीएसए के संरक्षक हीरालाल दास, अध्यक्ष हरिशचंद्र मुंडा, उपसचिव करम मुंडा कोषाध्यक्ष रितेश गुप्ता, सदस्य लखीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.