सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर, संवाददाता। शहर के ओम नगर सुल्तानपुर स्थित लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर्स छात्र-छात्राओें ने सीनियर्स छात्र-छात्राओं को सम्मान और प्यार के साथ विदाई दी। इस अवसर पर जुनियर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जबकि सीनियर्स ने अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य शिव शंकर मिश्रा ने छात्रों को परीक्षाओं और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और समय-समय पर प्रबंधन से प्रोत्साहन मिलने पर खुशी जताई। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद पांडेय, प्रधानाचार्य और अन्य सहयोगियों के माध्यम से निरीक्षण और उत्साहवर्धन होना हमारे लिए अमृत के समान सिद्ध हुआ। समारोह के अंत में बच्चों को अलविदा कहते हुए सभी छात्र-छात्राओं के सुन...