सीतापुर, मई 24 -- सीतापुर, संवाददाता। सेक्रेड हार्ट स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीतापुर वारियर्स और लिटिल चैंपियंस के बीच शनिवार को खेला गया। जिसमें लिटिल चैपियंस ने सीतापुर वारियर्स को करारी शिकस्त दी। सीतापुर वारियर्स ने पांच ओवर में 42 रन बनाये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लिटिल चैंपियंस ने अपने सीनियर टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। लिटिल चैंपियंस के कप्तान ने अयांश ने अकेले दम पर ही 35 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। जिससे लिटिल चैंपियंस ने मात्र दो ओवर में ही 42 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की तरफ से कासिम हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी काशिफ अहमद और कान्हा बाजपेई ने निभाई। फाइनल मैच जीतने के बाद लिटिल चैंपियंस के खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की। इस दौरान ओशा के अध्यक्ष पियूष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.