मऊ, फरवरी 23 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांवां स्थित दी किसान सहकारी चीनी में पेराई सत्र का सत्रावसान होने की गहमागहमी के बीच मिल चालू रहने के लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े गन्ना किसानों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। सोमवार की सुबह करीब 12 बजे प्रदर्शन करते हुए किसान मिल गेट पर पहुँचे। किसान व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता चीनी मिल में प्रवेश करने के लिए आगे बढे तो मिल गेट पर ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद पुलिस से उनकी धक्का मुक्की भी हुई। रोके जाने से नाराज किसान मिल गेट पर ही धरने पर बैठ गये। ऊर्जा मंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट और मिल संचालित किये जाने के दावे के बावजूद किसान संगठन लिखित आदेश की मांग पर लगातार अड़े हुए हैं। स्थानीय तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांव स्थित दि किसान सहकारी च...