अंबेडकर नगर, फरवरी 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों को ऑनलाइन अकादमिक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने यू-ट्यूब के माध्यम से लाइव सत्र में विषयवार तैयारी, समय प्रबंधन और परीक्षा संबंधी तनाव से निपटने के प्रभावी उपाय साझा किए। जिसे जिले के केंद्र व्यवस्थापकों, शिक्षकों परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने देखा। लाइव चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा ने कहा कि परीक्षार्थी अनावश्यक तनाव न लें, क्योंकि यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे नियमित अध्ययन करें, समय का सही प्रबंधन करें और आत्मविश्वास बनाए रखें। ईमानदारी और परिश्रम के साथ की गई तैयारी निश्चित रूप से बेहतर परिणाम दिलाती है। उन्होंने विषयवार तैयार...