पिथौरागढ़, मार्च 11 -- नगर के सिल्थाम स्थित पुलिस चौकी अब भविष्य में लिंठ्यूड़ा से संचालित होगी। लिंठ्यूडा मेडिकल कॉलेज के समीप चौकी का नया भवन बनाया जा रहा है। मंगलवार को एसपी रेखा यादव ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे संबंधित ठेकेदार को भवन निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने, बेहतर निर्माण सामग्री का उपयोग करने को कहा। एसपी ने कहा कि नया भवन आधुनिक तकनीकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ केएस रावत, कोतवाल ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.